Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बनीं, बेटे को दिया जन्म

19 जून को इलियाना ने बेटे को जन्म दिया। अब करीब डेढ़ महीने बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यारी-सी पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी का ऐलान किया है। इतना ही नहीं, इलियाना ने इस पोस्ट के जरिए अपने बेटे की पहली झलक भी दिखाई और उसके नाम का भी खुलासा किया, जिससे फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

28 Jun 2025

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बनीं, बेटे को दिया जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपने फैंस के साथ एक खास खुशखबरी शेयर की है। वह दूसरी बार मां बन गई हैं। 19 जून को इलियाना ने बेटे को जन्म दिया। अब करीब डेढ़ महीने बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यारी-सी पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी का ऐलान किया है। इतना ही नहीं, इलियाना ने इस पोस्ट के जरिए अपने बेटे की पहली झलक भी दिखाई और उसके नाम का भी खुलासा किया, जिससे फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को बताया कि वह दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने अपने बेटे की पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मेरा दिल खुशी से भर गया है..."। इलियाना ने साथ ही अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया, उन्होंने अपने नन्हे राजकुमार का नाम कोआनू राफे डोलन रखा है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया और फैन्स व सेलेब्रिटीज ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

अक्टूबर में उन्होंने एक तस्वीर में प्रेग्नेंसी किट दिखाकर फैंस को हिंट दिया था कि वह दोबारा मां बनने वाली हैं। अब उनकी ताज़ा पोस्ट ने इन अटकलों को और मजबूत कर दिया है।

38 साल की इलियाना ने 2023 में अपने पहले बेटे को जन्म दिया था। उस वक्त उन्होंने बच्चे के पिता की पहचान उजागर नहीं की थी, जिससे यह चर्चा शुरू हो गई थी कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुई थीं। हालांकि, बाद में इलियाना ने पति माइकल डोलन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया। 2024 में दोनों ने शादी रचाई और अब कपल दूसरी बार पैरेंट्स बन चुका है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बनीं, बेटे को दिया जन
19 जून को इलियाना ने बेटे को जन्म दिया। अब करीब डेढ़ महीने बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यारी-सी पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी का ऐलान किया है। इतना ही नहीं, इलियाना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News